Big Breaking: छत्तीसगढ़ में नक्सल मुठभेड़, सात जवान शहीद, 10 अब भी लापता

नई दिल्ली
छत्तीसगढ़ में जारी नक्सली मुठभेड़ में अब तक सात जवानों के शहीद होने की खबर आ रही है। जबकि दस जवान अब भी लापता हैं। हालांकि इन सभी 17 जवानों के बारे में सरकार या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। लेकिन जवानों को तलाशने के लिए बड़ी टीम को सुकुमा के जंगलों में उतार दिया गया है। पिछले काफी समय बाद यहां पर नक्सलियों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुकमा के चिंतागुफा थाना इलाके में मुठभेड़ दोपहर में उस वक्त हुई जब डीआरजी और सीएएफ के जवान जंगल में सर्चिंग कर रहे थे। इस दौरान जवानों का नक्सलियों से सामना हो गया। बताया जा रहा है जवानों का सामना नक्सली लीडर हिड़मा के बटालियन से हुआ है। देर रात तक मुठभेड़ अभी जारी होने की ख़बर थी। फायरिंग में एक नक्सली मारा गया, जिसका शव भी जवानों ने बरामद कर लिया है।

17 जवान लापता
इस मुठभेड़ में कई जवान बुरी तरह से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। हालांकि मुठभेड़ के खत्म हो जाने के बाद से अब तक 17 जवानों के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। इनको खोजने के लिए अतिरिक्त बल को जंगलों में भेज दिया गया है। लेकिन सूत्रों ने दावा किया है कि इन 17 जवानों में से 7 के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं और शेष बचे दस के साथ भी अनहोनी की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही है। न ही सरकार की ओर से जवानों के बारे में कोई पुष्टि की गई है। लापता जवानो में 12 जवान डीआरजी के और 05 जवान सीएएफ़ के शामिल हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.