केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के चलते यातायात व सुरक्षा का खास इंतजाम
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ( AAP ) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) रविवार को लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने यातायात और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी।
दिल्ली पुलिस ( Delhi Police के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर विशेष प्रबंध किए गए हैं।
यातायात और सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक यह प्रबंध लागू रहेंगे।
ट्रंप के भारत दौरे से पहले जैश-ए-मुहम्मद ने जारी किया वीडियो, बदला लेने की धमकी
अरविंद केजरीवाल को CM नियुक्त करने को लेकर अधिसूचना जारी, 16 को लेंगे शपथ
राजघाट और दिल्ली गेट चौक से गुरु नानक देव चौक वाया जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर व्यावसायिक वाहन और बसों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा।
छत्ता रेल से दिल्ली गेट चौक वाया नेताजी सुभाष मार्ग पर बसों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। पहाड़गंज से अजमेरी गेट वाया डीबीजी रोड की बसों पर भी पूर्ण प्रतिबंध होगा।
गौरतलब है कि केजरीवाल ने शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली शासन में योगदान करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के 50 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। ये सभी नए मंत्रिमंडल के साथ मंच साझा करेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment