हनुमान जी को भोग लगाते समय ना करें ये भूल, वरना नाराज हो जाएंगे बजरंगबली

भगवान की पूजा में कुछ चीजें विधि-विधान से की जाती है। उन्हें फूल माला, कुमकुम, अबीर आदि चीजें अर्पित करते हैं और भोग भी लगाते हैं। जो कि भोग को हम भगवान को अर्पित करने के बाद स्वयं प्रसाद के रुप में खाया जाता है।
लेकिन आपको बता दें की जिस प्रकार हम सभी को भोजन में अलग-अलग वस्तुएं पसंद होती है उसी प्रकार भगवान को भी अलग-अलग चीजें पसंद होती है और उन्हें अलग-अलग चीजों का भोग लगता है। अगर भोग लगाने में कोई भी गलती होती है, तो भगवान नाराज हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं किन देवता को क्या भोग लगाना चाहिये....

- हनुमान जी का भोग
हनुमान जी का दिन मंगलवार माना जाता है और इस दिन हनुमान जी की विधि विधान से पूजा की जाती है और उन्हें भोग लगाया जाता है। लेकिन आपको बता दें की हलुआ, पंचमेवा, गुड़ से बने लड्डू का भोग लगायें।
- गणेश जी के भोग में ना करें ये गलती
प्रथमपूज्य देवता भगवान श्री गणेश जी को भोग लगाते समय कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिये। क्योंकि अगर गणेश जी नाराज हुए तो घर में सुख-समृद्धि नहीं रहती। गणेश पूजा में उन्हें मोदक, बेसन और बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
- विष्णुजी को लगायें ये भोग
भगवान विष्णु के निमित्त हर माह दो दिन पूजा की जाती है, एक गुरुवार और दूसरा एकादशी के दिन। भगवान विष्णु की पूजा के बाद उन्हें खीर या सूजी के हलवे का भोग लगाना चाहिये और एक बात का ध्यान जरुर रखें कि उनके भाग में तुलसी जरुर डालें। वरना भगवान विष्णु आपका भोग स्वीकार नहीं करेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment