छोटी सी गलती से टूट गई नेहा कक्कड़-आदित्य की शादी, मंडप से वापस लौटी दुल्हन, खत्म हुई लव स्टोरी

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 11' का फिनाले नजदीक आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से शो के होस्ट आदित्य नारायण और जज नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर खबरें आईं। आदित्य शो के दौरान अकसर नेहा को इंप्रेस करने की कोशिश करते रहते हैं। खबरें आई थीं कि वेलेंटाइन डे के मौके पर इन दोनों की शादी होगी।

 

छोटी सी गलती से टूट गई नेहा कक्कड़-आदित्य की शादी, मंडप से वापस लौटी दुल्हन, खत्म हुई लव स्टोरी

शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड की थीम शादी स्पेशल रखी गई। इस दौरान हिमेश रेशमिया की पत्नी भी शो में आदित्य की तरफ से बाराती बनकर पहुंची। हिमेश ने आदित्य को सुखी वैवाहिक जीवन के टिप्स भी दिए। नेहा कक्कड़ के भाई टोनी भी वहां पहुंचे और शादी से पहले उन्होंने आदित्य की अग्निपरीक्षा ली।

 

छोटी सी गलती से टूट गई नेहा कक्कड़-आदित्य की शादी, मंडप से वापस लौटी दुल्हन, खत्म हुई लव स्टोरी

शो के दूसरे जज विशाल ददलानी, नेहा को अपनी बहन मानते हैं। ऐसे में आदित्य उन्हें भी इंप्रेस करने में लगे रहते हैं। शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में विशाल ने आदित्य और नेहा की शादी के लिए मंजूरी दे दी। इसके बाद स्टेज पर पंडित को बुलाया गया और मंडप भी लगाया गया। लेकिन आदित्य की एक छोटी सी गलती से यह शादी नहीं हो पाई। दरअसल, पंडित ने आदित्य को सिंदूर और मंगलसूत्र के लिए पूछा लेकिन आदित्य वह नहीं लाए थे। इसके बाद शादी का महुर्त निकल गया और नेहा मंडप से वापस चली गईं। इस वजह से उनकी शादी नहीं हो पाई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.