केजरीवाल अपने 6 मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ, जानिए समारोह में और क्या रहेगा खास..
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल अपनी पूरी कैबिनेट के साथ आज तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अरविंद केजरीवाल ने अपने इस बार के शपथ ग्रहण समारोह में किसी भी राज्य के मख्यमंत्री और दूसरी पार्टी के नेताओं को आमंत्रित नहीं किया हैं।
इसके बजाय दिल्ली के निर्माता के नाम से कई वर्गों के 50 मेहमानों को आमंत्रित किया है। केजरीवाल अपने 6 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। अरविंद केजरीवाल ने शनिवार रात अपने सभी मंत्रियों के साथ डिनर पर खास चर्चा की। जिसमें अगले तीन महीने में सरकार की प्राथमिकताओं पर ख़ास तौर पर बात हुई।
आज केजरीवाल तीसरी बार लेंगे CM पद की शपथ, रामलीला मैदान में दिल्ली की जनता होगी मेहमान
शपथ ग्रहण समारोह में डॉक्टर, टीचर्स, बाइक एंबुलेंस राइडर्स, सफाई कर्मचारी, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, बस मार्शल, ऑटो ड्राइवर आदि शामिल रहेंगे। इस समारोह में दिल्ली के निर्माता के नाम से मंच बनाया गया है। इस मंच पर दिल्ली को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले अलग-अलग तबकों के 50 लोग मौजूद रहेंगे।
शपथ समारोह की खास बातेंः
- अरविंद केजरीवाल पुरानी टीम के साथ ही अपना तीसरा कार्यकाल शुरू करेंगे ऐसी संभावना है। केजरीवाल के साथ छह मंत्री शपथ लेंगे।
- केजरीवाल जिन मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे उनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम शामिल हैं।
- शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के 50 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें जुनियर मफलर मैन, डॉक्टर, ऑटो चालक, बस कंडक्टर, सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमुख तौर पर शामिल होंगे।
- केजरीवाल के लिए रामलीला मैदान का अलग महत्व है क्योंकि अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन उन्होंने इसी मैदान में किया था। इससे पहले दो बार उन्होंने रामलीला मैदान में ही शपथ ग्रहण की थी।
- रामलीला मैदान के आस-पास का इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है। समारोह के लिए मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।
- आज के शपथ ग्रहण समारोह को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 2 बजे तक के लिए ट्रैफिक को कई रूट पर डाइवर्ट किया है।
- निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल होगा। रामलीला मैदान के पास 125 CCTV से निगरानी की जाएगी। वहीं एंट्री गेट पर मेटल डिटेक्टर से चेकिंग होगी।
- आप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीतीं जबकि बीजेपी ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस लगातार दूसरी बार भी खाता नहीं खोल पाई।
- सुबह से ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रामलीला मैदान में पहुंचने लगे हैं। आप के कार्यकर्ताओं में गज़ब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
- शपथ ग्रहण से पहले मनीष सिसोदिया ने कहा- हिंदू-मुस्लिम होने के बाद भी जनता ने कहा कि हमें काम चाहिए। सात साल हो गए इसलिए उसका अनुभव भी है। राजनीति में नयापन है और काम में भी नयापन है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment