Makar Sankranti: देश भर में मनाया जा रहा मकर संक्रांति का त्योहार, प्रधानमंत्री मोदी ने शुभकामनाएं
नई दिल्ली। देश भर में आज मकर संक्राति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मकर संक्राति की शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ट्वीट कर कहा कि प्रकृति, परंपरा और संस्कृति के रंगों से भरे मंगल पर्व मकर संक्रांति की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
तत्तापानी और मणिकरण को गर्म पानी के सोते के लिए जाना जाता है। लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली के बाहरी इलाके में स्थित वशिष्ठ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। मंदिर ब्यास नदी के बाएं तट पर स्थित है। शिमला निवासी मोहित सूद ने तत्तापानी से फोन पर आईएएनएस को बताया, "इस बार खराब मौसम के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ पिछले साल की तुलना में कम है। आम तौर पर, तत्तापानी में 25,000 से अधिक भक्त मकर संक्रांति पर जुटते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment