ओडिशा: कटक में पटरी से उतरी उतरी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, कई यात्री घायल
नई दिल्ली। ओडिशा के कटक ( Cuttack ) से अभी-अभी दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां मुंबई-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ( Lokmanya Tilak Express ) पटरी से उतर गई है। यह हादसा कटक के नरगुंडी रेलवे स्टेशन ( Nargundi Railway Station ) के पास हुआ। इस हादसे में 4 यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का नारा— देश बदला है अब दिल्ली बदलो
ट्रेन बेपटरी होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही रेलवे डिपार्टमेंट ( Railway department ) में अफरा—तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची टीम ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। हालांकि अभी तक ट्रेन के बेपटरी होने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
दिल्ली गैंगरेप के दोषी ने 'डेथ वॉरंट' को दी चुनौती, निर्भया की मां ने कानून पर जताया भरोसा
इससे पहले नवंबर में राष्ट्रीय राजधानी में स्थित हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ईएमयू ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी। उत्तरी रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया था कि शकूर बस्ती-हजरत निजामुद्दीन ईएमयू का एक कोच हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर सुबह 10.25 बजे बेपटरी हो गया।
नागरिकता कानून को लेकर जन जागरण अभियान अभियान चलाएगी भाजपा
कुमार के अनुसार किसी यात्री को चोट नहीं आई। घटना के बाद स्टेशन पर रेल परिवहन कुछ समय के लिए बाधित हो गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment