हार्दिक पांड्या फिटनेस टेस्ट में फेल, नहीं जाएंगे न्यूजीलैंड दौरे पर
नई दिल्ली : न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के चयन से पहले ही भारत और हार्दिक पांड्या की वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। वह फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं। 24 जनवरी से शुरू हो रहे न्यू़जीलैंड टूर के लिए रविवार को ही टीम की घोषणा होनी है। भारत को दौरे पर 5 टी-20, 3 वनडे और दो टेस्ट मैच खेलना है।
नई भारतीय ओपनर जोड़ी की शानदार पारी के बाद आईसीसी उलझन में, प्रशंसकों से पूछा ये सवाल
पीठ की चोट के कारण चार महीने से हैं बाहर
हार्दिक पांड्या पीठ की चोट के कारण पिछले चार महीने से टीम इंडिया से बाहर हैं। पिछले दिनों उनकी पीठ का ऑपरेशन लंदन में हुआ था। इसके बाद से वह पुनर्वास में थे। माना जा रहा था कि वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं और न्यूजीलैंड दौरे पर उनकी वापसी होगी। लेकिन अब फिटनेस टेस्ट में फेल होने का अर्थ है कि उन्हें पुनर्वास में और वक्त लगेगा और वह न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं जा पाएंगे।
आईसीसी टी-20 रैंकिंग : विराट कोहली ने तीनों फॉर्मेट के टॉप-10 में बनाई जगह
मुंबई में हुआ फिटनेस टेस्ट
हार्दिक पांड्या का शनिवार को मुंबई में फिटनेस टेस्ट किया गया था। वह इसमें फेल हो गए। इस वजह से न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया-ए टीम के साथ भी वह नहीं जा पाएंगे। अब उनकी जगह तमिलनाडु के कप्तान विजय शंकर को इंडिया-ए टीम के लिए चुना गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment