अगले महीने भारत दौरे पर आ सकते हैं महिंदा राजपक्षे, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
कोलंबो। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ( Mahinda Rajapaksa ) अगले महीने भारत का दौरा कर सकते हैं। इस दौरे के दौरान वह अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) से बातचीत करेंगे। इस बारे में श्रीलंकाई मीडिया रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री भी भारत दौरे पर आ चुके हैं।
प्रधानमंत्री बनने के बाद महिंदा राजपक्षे का पहला भारत दौरा
कोलंबो की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2019 में पदभार संभालने के बाद यह भारत का पहला दौरा होगा। इसके साथ ही नई श्रीलंकाई सरकार के एक सदस्य से नई दिल्ली में तीसरी उच्चस्तरीय मुलाकात होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने दौरे की पुष्टि की है। हालांकि, इसके साथ ही बयान में यह भी कहा गया है कि तारीखों पर अंतिम फैसला अभी किया जाना है।
श्रीलंका: पहले आधिकारिक विदेश दौरे पर 9-10 जनवरी को भारत आएंगे विदेशमंत्री दिनेश गुणावर्धने
बीते हफ्ते विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्धने का दौरा
आपको बता दें कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे पदभार ग्रहण करने के बाद पहली विदेश यात्रा पर भारत आए और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्ता की। वहीं, बीते हफ्ते विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्धने ने विदेश मंत्री एस.जयशंकर के साथ वार्ता की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment