ईरान ने माना यूक्रेन के विमान पर किया था मिसाइल हमला
तेहरान। आखिरकार ईरान ने मान लिया कि पिछले दिनों यूक्रेन विमान का क्रैश होना हादसा नहीं था,बल्कि उसके सैनिकों ने भूलवश यह विमान मिसाइल से गिराया था। गौरतलब है कि 180 यात्रियों को लेकर यह बोइंग विमान कीव जा रहा था। मगर तेहरान के ऊपर से गुजरने के दौरान ही विमान में आग लग गई।
यूक्रेनी विमान हादसे का वीडियो आया सामने, किसी वस्तु से टकराता दिखा फ्लाइट
कुछ देर बाद यह विमान गिर गया। इस हमले में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई। उस दौरान कहा गया कि विमान किसी तकनीकी खामी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं कुछ ने आशंका जाहिर की थी कि ये विमान मिसाइल हमले से गिराया गया है।
इस दौरान ईरान के तेहरान एयरपोर्ट के करीब यूक्रेनी विमान हादसे का वीडियो सामने आया था। हालांकि इस वीडियो की प्रमाणिकता को लेकर सवाल जरूर है। पर जो वीडियो सामने आया, उसमें देखा गया है कि विमान से कोई वस्तु टकराई है और फिर फ्लाइट हादसे का शिकार हुई। इस हादसे में 180 यात्रियों की मौत हो गई। विमान हादसे के बाद अमरीका, कनाडा और ब्रिटेन ने कहा है कि इस विमान को ईरान ने मार गिराया है। ईरानी मिसाइल हमले से यह विमान टकराया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment