पीएम मोदी बोले, बैलूर मठ आना मेरे लिए घर आने जैसा. सीएए पर भी दोहराई बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। रविवार को पीएम ने बैलूर मठ में संतों से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे बैलूर मठ में रात बिताने का मौका मिला। यहां आना मेरे लिए घर आने जैसा है। यह किसी तीर्थ यात्रा से कम नहीं है। इसके लिए मैं पश्चिम बंगाल सरकार का धन्यवादी हूं। इस दौरान पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएए पर भी दोहराई बातें

पीएम मोदी ने सीएए को लेकर भी अपनी बातें फिर दोहराईं। उन्होंने कहा कि सीएए (CAA) युवाओं के मन में सवाल भरे गए हैं। कुछ युवा गलतफहमी का शिकार हो गए हैं। हमें गलतफहमियों को दूर करना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि सीएए नागरिकता छीनने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए है। किसी भी धर्म का व्यक्ति, जो भारत के स्वीधान को मानता है, वो सारी प्रक्रियाओं के तहत भारत की नागरिकता ले सकता है। लेकिन राजनीति का खेल खेलने वाले इस बात को नहीं समझना चाहते।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.