Bigg Boss 13: सिद्धार्थ और शहनाज के प्यार पर हिमांशी खुराना का आया बड़ा बयान, खोला बड़ा राज़
नई दिल्ली | बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के प्यार के चर्चे ज़ोरो पर हैं। दोनों का रिश्ता गहराता हुआ नज़र आ रहा है। शहनाज़ सिद्धार्थ से बार-बार अपने दिल की बात कहती रहती हैं। वहीं सलमान खान ने सिद्धार्थ को इस बात को लेकर आगह भी किया था कि वो शहनाज़ से दूर रहे हैं। हालांकि सिद्धार्थ ने शहनाज़ को समझाने की कोशिश की थी लेकिन फिर भी कुछ कम होता नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं अब हिमांशी खुराना का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। सिद्धार्थ औऱ शहनाज के बीच दिख रहे प्यार को लेकर हिमांशी ने बड़ी बात कही है।
हिमांशी ने दोनों को लेकर कहा, 'मुझे नहीं लगता इन दोनों के बीच प्यार है। आप सिर्फ वही देख रहे हैं जो चैनल दिखाना चाह रहा है। मैंने जो देखा है दोनों के बीच उससे मुझे नहीं लगता कि दोनों प्यार में हैं ।' हिमांशी का कहना है कि ये सब वो दोनों शो के लिए कर रहे हैं। बता दें कि हिमांशी जब घर में थीं तो उनकी शेफाली जरीवाला और आसिम रियाज के साथ अच्छी दोस्ती थी । वहीं आसिम ने हिमांशी काे प्रपोज भी किया था लेकिन हिमांशी ने उनके प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया था । घर से बाहर आने के बाद हिमांशी लगातार आसिम का सपोर्ट कर रही हैं ।
वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आसिम को लेकर पोस्ट शेयर करती रहती हैं । बता दें कि इस हफ्ते घर में सभी कंटेस्ट के परिवार के सदस्य आएंगे । फिलहाल कल के एपिसोड में दिखाया गया कि आरती के भाई कृष्णा अभिषेक उनसे मिलने पहुंचे । अब शहनाज के पिता, माहिरा की मां और सिद्धार्थ की मां भी घर में आएंगी ।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment