बुमराह को BCCI का पॉली उमरीगर अवार्ड, महिला क्रिकेट टीम की शेफाली भी सम्मानित

मुंबई। दुनिया के नंबर वन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ( Jaspreet Bumrah ) को पॉली उमरीगर अवार्ड ( Pauli Umrigar Award ) से नवाजा गया है। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज बुमराह को रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड वार्षिक अवार्ड ( BCCI awards ) समारोह के दौरान ये सम्मान दिया गया है। बुमराह को ये अवॉर्ड 2018-19 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किए गए शानदार प्रदर्शन के लिए मिला है। आपको बता दें कि बुमराह इस वक्त वनडे इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत में बुमराह की भूमिका

बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट झटके और यह मुकाम हासिल करने वाले वह पहले ऐसे एशियाई गेंदबाज बने। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से टेस्ट सीरीज की ऐतिहासिक जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने पकड़ा क्रिकेट इतिहास का 'सबसे शानदार' कैच, होने लगा विवाद

शेफाली वर्मा को मिला यह सम्मान

इसके साथ ही युवा महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा को महिला क्रिकेट ( Woman Cricketer Shefali verma ) में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ शुरुआत करने के लिए सम्मानित किया गया। शेफाली ने पिछले साल नौ टी-20 मैचों में 222 रन बनाए थे। भारत की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना को एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन (छह मैचों में 69.80 के औसत से 349 रन जिसमें तीन अर्धशतक एवं एक शतक शामिल है) बनाने के लिए सम्मानित किया गया।

ऑस्ट्रेलिया की 'रन मशीन' लाबुशाने ने कोहली को बताया अपना आइडल

इन खिलाड़ियों को भी मिला अवार्ड

उधर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत और अंजुम चोपड़ा को क्रमश: कर्नल सी. के. नायडू लाइफ टाटम अवीवमेंट अवार्ड और बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। टेस्ट क्रिकेट के विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा को 2018-19 सत्र में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन हासिल करने के लिए दिलीप सरदेसाई अवार्ड से सम्मानित किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.