भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज, टीम इंडिया के लिए 'अनलकी' रहा है पुणे का मैदान
पुणे। भारत और श्रीलंका ( India vs Sri lanka ) के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी तो वहीं श्रीलंकाई ( Sri lanka ) टीम के पास इस सीरीज को बराबर करने का मौका होगा। फिलहाल भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं दूसरे टी20 में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया था।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए लक्ष्मण ने चुनी अपनी टीम, धोनी और धवन को किया बाहर
8 साल से टीम इंडिया के लिए 'अनलकी' है पुणे का मैदान
पुणे के एमसीए मैदान ( MCA Stadium ) पर भारत और श्रीलंका की टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2016 में हुए मैच में श्रीलंका ने भारत को इसी मैदान पर 5 विकेट से हरा दिया था। भारतीय टीम के लिए पुणे का ये मैदान पिछले 8 साल से अनलकी ही साबित हुआ है, क्योंकि भारतीय टीम ने साल 2012 में यहां पर आखिरी जीत दर्ज की थी। उस वक्त भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था।
रवि शास्त्री ने दिए संकेत, वनडे से संन्यास लेने वाले हैं धोनी
कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम के लिहाज से तो खिलाड़ियों को बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शुक्रवार को पुणे का मौसम साफ ही रहेगा। हालांकि मैच के दौरान बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है। बारिश की संभावना काफी कम है। वहीं पिच की बात करें तो बल्लेबाजों को यहां काफी मदद मिलती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं विराट!
वैसे तो सीरीज जीतने के लिहाज से ये मैच काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है तो ऐसे में चांस काफी कम हैं कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli ) प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मौके के इंतजार में बैठे संजू सैमसन को आज प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। वहीं जडेजा और कुलदीप को भी टीम में शामिल किए जाने की खबरे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment