मकर संक्रांति 2020: राशि अनुसार दान, दिलायेगा सुख-समृद्धि और धन
मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं और मकर राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही हिंदू धर्म में सभी मांगलिक कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है। वहीं मकर संक्राति के दिन का बहुत अधिक महत्व भी माना जाता है।
पढ़ें ये खबर- 10 जनवरी से शुरु होगा प्रयाग में माघ मेला, जानें धार्मिक महत्व
कहा जाता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से व्यक्ति को दोगुने फल की प्राप्ति होती है। लेकिन सभी के मन में ये सवाल उठता है कि वे क्या दान करें। तो आइए राशि अनुसार कुछ दान के बारे में जानते हैं जो की बहुत फलदायी साबित होंगे, आइए 12 राशियों के दान के बारे में जानते हैं....
मेष राशि
इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन गुड़, चिक्की, तिल का दान करना चाहिये। इससे आपको दोगुना लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि
इस राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन सफेद कपड़े और सफेद तिल का दान करना चाहिये। बहुत लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन मूंग दाल, चावल और कंबल का दान करना चाहिये। अत्यधिक फल प्राप्त होगा।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन चांदी, चावल और सफेद वस्त्रों का दान करना चाहिये।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन तांबा और सोना दान करना शुभ रहेगा, अत्यधिक लाभ मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन चावल, हरे मूंग या हरे कपड़े दान करना अच्छा माना जायेगा।
तुला राशि
इस राशि वाले जातकों को हीरे, चीनी या कंबल का दान करना चाहिये, आपके लिये बहुत शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को मूंगा, लाल कपड़ा और काला तिल दान करना चाहिए।
धनु राशि
धनु राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन वस्त्र, चावल, तिल और गुड़ का दान करें, आपको अत्यधिक लाभ मिलेगा।
मकर राशि
इस राशि के जातकों के लिये गुड़, चावल और तिल दान करना शुभ रहेगा, आर्थिक लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक काला कपड़ा, काली उड़द, खिचड़ी और तिल का दान करें।
मीन राशि
इस राशि वाले जातकों को मकर संक्रांति के दिन रेशमी कपड़ा, चने का दान, चावल और तिल का दान करना चाहिये।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment