अफगान सेना ने दो दिन तक चलाया ऑपरेशन, 18 आंतकियों को किया ढेर

काबुल। अफगानिस्तान ( Afghanistan ) में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, अफगान सेना ने आतंकियों ( Terrorist killed ) का सफाया करने से जुड़े एक अभियान के दौरान कम से कम 18 तालिबान आतंकवादियों ( Taliban militants ) को मार गिराया है। सभी आतंकी अफगानिस्तान के तखर प्रांत में ढेर किए गए।

दो दिनों तक देश के अशांत जिले में चलाया गया ऑपरेशन

मीडिया रिपोर्ट्स में सेना के एक बयान का हवाला देते हुए कहा गया कि इस ऑपरेशन को सैन्य विमानों द्वारा अंजाम दिया गया। अभियान पिछले दो दिनों में प्रांत के अशांत दरकद जिले में आयोजित किया गया था। एजेंसी ने बताया कि इस हमले में कम से कम 18 तालिबान लड़ाके मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए।

अफगानिस्तान: सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता, 24 घंटे में 60 आतंकवादी ढेर

राष्ट्र विरोधी आतंकियों के नोरखिल गांव नष्ट

बयान में कहा गया है कि सरकारी बलों ने राष्ट्र विरोधी आतंकियों के नोरखिल गांव को भी नष्ट कर दिया और उनके तीन ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। दरकद जिले के कुछ हिस्सों पर नियंत्रण रखने वाले तालिबान आतंकवादियों ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.