पाकिस्तान: करतारपुर साहिब दर्शन करने पहुंची भारतीय सिख लड़की हुई लापता, तीन दिन बाद हुआ ये खुलासा
इस्लामाबाद। करतारपुर साहिब के दर्शन करने गए एक जत्थे से एक सिख लड़की गायब हो गई थी। तीन दिनों तक लापता रही यह लड़की सोमवार को मिली है। इस बारें सोमवार देर रात मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़की किसी पाकिस्तानी युवक से मिलने गई थी।
पाक रेंजरों के संरक्षण में है लड़की
लड़की हरियाणा की निवासी है। बताया जा रहा है कि फिलहाल लड़की पाक रेंजरों के संरक्षण में है। पाकिस्तान पुलिस ने इस मामले में लाहौर और फैसलाबाद से चार लोगों को अपने हिरासत में लिया है। जांच के बाद ही इस सिलसिले में अधिक खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
9 नवंबर को हुआ था कॉरिडोर का उद्धाटन
आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच यह ऐतिहासिक गलियारा गुरु नानक देव की 550वीं वर्षगांठ के अवसर पर खोला गया था। भारत की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में और पाकिस्तान में इमरान खान ने नौ नवंबर को इसका उद्धाटन किया था। इस गलियारे के रास्ते भारत से रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए वहां जा रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment