सपने में कुत्ते को इस अवस्था में देखना माना जाता है शुभ, देता है ये संकेत

सपने सभी को आते हैं और सपने में देखी गई सभी बातों व चीजों का बहुत महत्व होता है, क्योंकि इनमें व्यक्ति के भविष्य में होने वाली घटना का संकेत होता है। कभी ये सपने हमें शुभ संकेत देते हैं तो कभी अशुभ संकेत। उन्हीं सपनों में से एक सपना देखना जिसका मतलब सपने में कुत्ते को देखना होता है।

 

पढ़ें ये खबर- घर पर नहीं होना चाहिये ये चीज, वरना कभी नहीं आएगी लक्ष्मी

 

अगर आप अपने सपने में कुत्ते को देखते हैं तो यह अशुभ होगा या शुभ यह तो कुत्ते को देखते समय उसकी स्थिति पर निर्भर करता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं सपने में कुत्ते को देखने का मतलब क्या होता है....

 

सपने में कुत्ते को इस अवस्था में देखना माना जाता है शुभ, देता है ये संकेत

सपने में कुत्ता दिखाई दे तो यह सकारात्‍मक माना जाता है। लेकिन कुत्ता आपको किस अवस्था में दिखाई देता है यह बड़ी बात है। भविष्य पुराण के अनुसार सपने में कुत्ता देखना, कुत्ता काटना, रोता हुआ देखना या फिर किसी अन्य अवस्था में देखने के कई मायने होते हैं। आइए जानते हैं...

 

पढ़ें ये खबर- बहुत समझदार होते हैं इस तरह अंगुली वाले लोग, परिपक्वता से लेते हैं जीवन का हर फैसला

सपने में कुत्ते को इस अवस्था में देखना माना जाता है शुभ, देता है ये संकेत

1. अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में कुत्ता काटते हुए देखता है तो यह बहुत शुभ सपना माना जाता है। यह इस बात का संकेत होता है की आपको लोगों से संकेत मिलने वाले हैं। जल्द ही आप अपनी परेशानियों से निकल जायेंगे और मित्र, संबंधी और कोई अन्य लोगों की आपको सहायता मिलेगी।

2. वहीं कुत्ते को मस्ती करते हुये, प्रसन्न मुड में देखें तो यह शुभ माना जाता है। यह सपना आपको अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात का संकेत देता है।

3. अगर सपने में आप एक साथ कई कुत्तों को देखते हैं तो यह आपको अपने परिवार के साथ रहने के लिये संकेत देता है। अगर आपके अपने परिवार के साथ रिश्ते ठिक नहीं हैं तो उन्हें दोबारा ठीक करने या सहेजने का संकेत देता है।

4. लेकिन शकुनशास्त्र के अनुसार सपने में कुत्ते को रोता हुआ देखने का मतलब अच्छा नहीं माना जाता है। यह अशुभ सपना होता है, इसका मतलब किसी मित्र के साथ कुछ बुरा, दुर्घटना होने का संकेत होता है।

5. अगर आपको सपने में कुत्ता बहुत गुस्से में नजर आता है तो यह आपके साथ किसी अपने द्वारा धोखे का संकेत होता है। इसका मतलब होता है कि आपके साथ कोई विवाद होने वाला है जिसे आप जल्द सुलझा लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.