Aaj ka Rashifal: साल का आखिरी दिन किसके लिए रहेगा भाग्यशाली

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries horoscope Today: दूसरों के विवादों में खुद को शामिल न करें। गैर-जरूरी वाद-विवाद से बचकर रहें। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं।


वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: दिन के मध्य के बाद अनुकूलता महसूस करेंगे। नौकरीपेशा के पदोन्नति की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। प्रभावी वातावरण रहेगा।


मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: आजीविका के नए स्त्रोत मिलेंगे। कामकाज में मन लगेगा। दूसरों की मदद मिलेगी। बोलचाल में संयम रखें। पारिवारिक समस्याओं का हल होने से प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। क्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। प्रवास में सतर्कता आवश्यक।


सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: परिजनों के सहयोग से आयोजन सफल होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ में कमी रहेगी। कामकाज में आशानुकूल अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी अपने मंतव्य में कामयाब नहीं हो पाएंगे।


कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: भवन-भूमि से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेने का योग है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। न्याय पक्ष उत्तम।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: ज्यादा सोचने से भी कभी कभी निर्णय लेने में अक्षम रहते है। बोलचाल की भाषा में सावधानी जरूरी है। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होकर आत्म प्रसन्नता का अनुभव होगा।


वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: करोबार में तरक्की न मिलने से तनाव बढ़ेगा। कर्ज चुकाने में धन व्यय होगा। व्यापार मध्यम। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। समय पर कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: संतान सुख मिलने से वातावरण खुशनुमा होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।


मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: अपनी सोच बदले, स्थिति बदलने लगेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा। निराशा के वातावरण से बाहर निकल सकेंगे।


कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: अपनों से मनमुटाव तनाव बढ़ा सकता है। आलस्य की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे।


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बन रही है। मित्रों के साथ आनंदप्रद समय बीतेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.