सर्दी का सितम: दिल्ली में 1.7 डिग्री पर पहुंचा पारा, 31 दिसंबर तक कई राज्यों में बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली। देशभर में मौसम ने जबरदस्त ( weather updates ) करवट ली है। सर्द हवाओं के साथ तापमान भी तेजी से लुढ़कर रहा है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की मानें तो देश के कई इलाकों में अगले 24 घंटे में शीतलहर लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। यही नहीं दक्षिण राज्यों में हल्की बारिश की भी संभावनाएं है।
यही नहीं देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की सर्दी और शीतलहर ( cold wind ) की चपेट में है। दिल्ली में लगातार लुढ़कते पारे के साथ कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर १.७ डिग्री पर पहुंच गया है।
अस्पताल में लालू यादव से मिलने पहुंचे हेमंत सोरेन, हो गई बड़ी गलती
उत्तरी अफगानिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। यह मौसम प्रणाली 30 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करना शुरू करेगी।
यानी आने वाले हफ्ते एक बार फिर देशभर के कई इलाकों में जोरदार ठंड पड़ने के आसार हैं। खास तौर पर हिमालय से सटे क्षेत्रों में सर्द हवाओं का कहर देखने को मिल सकता है।
पूर्वी असम में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। जो पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश में तसर्दी का आलम यह है कि 118 साल बाद ऐसा हो सकता है कि दिसंबर के महीने में दिल्ली में सबसे ज्यादा सर्दी पड़ी हो। 1901 के बाद दूसरी बार राज्य में सबसे तेज सर्दी पड़ने जैसे हालात बनने लगे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को तापमान में और भी गिरावट दर्ज हो सकती है। ब्दील हो सकता है।
इन राज्यों में पड़ेगी ठंड
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में तेज ठंड पड़ेगी। इसमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के साथ राजस्थान यूपी भी शामिल हैं। इन राज्यों में अगले २ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इसके अलावा उत्तरपूर्वी राज्यों में अगले ४ से ५ दिनों तक तक ऐसे हालात रह सकते हैं।
हरियाणा के हिसार शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में पिछले 24 घंटों से शीतलहर जारी है, जिससे ठंड काफी बढ़ गई है। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान एक से छह डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से कम है।
हरियाणा के नारनौल और अंबाला में तापमान क्रमश: तीन और 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, अमृतसर में पांच डिग्री और पटियाला में 6.9 डिग्री दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान के अनुसार, 30 दिसंबर तक क्षेत्र में कोहरे के साथ ठंड का कहर जारी रहेगा। इसके बाद हल्की बारिश होने की संभावना है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment