सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को दिलायेगा पैसा, गाड़ी और शोहरत

ग्रहों के राजा सूर्य नें 16 नवंबर को मध्य रात्रि में वृश्चिक राशि में प्रेवश किया। वृश्चिक मंगल की राशि है। यह वृश्चिक संक्रांति कहलायेगी, तो इस समय स्नान, दान का महत्व बहुत अधिक बढ़ जायेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य व्यक्ति के तेज, सरकारी नौकरी, मान-प्रतिष्ठा का कारक ग्रह माना जाता है।

 

सूर्य का राशि में गोचर बहुत सी राशियों को प्रभावित करेगा। कुछ राशियों को इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे वहीं कुछ को इसके उल्टे परिणाम भी मिलेंगे। तो आइए जानते हैं इस परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा..

 

[MORE_ADVERTISE1]सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को दिलायेगा पैसा, गाड़ी और शोहरत[MORE_ADVERTISE2]

मेष राशिः

इस राशि में सूर्य आठवें भाव में गोचर करेंगे। जो कि व्यक्ति की भातिक सुख सुविधाओं की तरफ ध्यान आकर्षित करेगा और धन खर्च करवायेगा। इन दिनों आपकी यात्रा के योग बनेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बिगड़ सकता है। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। सूर्य के प्रभाव से आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होना निश्चित है।

 

वृषभ राशिः

इस राशि में सूर्य का गोचर सातवें भाव में हो रहा है जो कि आपके दांपत्य जीवन पर असर डालेगा। जीवनसाथी से प्रेम बना रहेगा और आपसी सामंजस्य बनेगा। नौकरी और व्यवसाय में आपको पूरा लाभ मिलेगा, शुभ फलों की प्राप्ति होगी। अपने गुस्से को थोड़ा कंट्रोल करें, वरना नुकसान हो सकता है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा।

 

मिथुन राशिः

इस राशि में सूर्य का गोचर छठें भाव में हो रहा है। यह गोचर आपके लिये शुभ फलदायी हो सकता है। आप अपनी समझदारी से काम लें तो आपके काम बनते चले जायेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और सरकारी कार्यों में भी लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्रों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आपकी स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी नई पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

 

कर्क राशिः

आपकी राशि में सूर्य का गोचर पांचवें भाव में हो रहा है। यह स्थान शिक्षा को प्रभावित करेगा। जिसके अनुसार आपको इन दिनों शिक्षा में उन्नति मिलेगी और शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय आपको मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अटका हुआ पैसा मिलेगा। नौकरी और व्यापारियों को अच्छे अवसर मिलेंगे।

 

सिंह राशिः

इस राशि में सूर्य का गोचर चौथे भाव में हो रहा है। इस दौरान आपकी सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में आपका मान बढ़ेगा और प्रभाव पड़ेगा। वाहन और मकान पर आपका धन खर्च होगा। सूर्य का यह गोचर आपको कोई बड़ा लाभ दिलावा सकता है। थोड़ी मानसिक परेशानी चिंता हो सकती है। मित्रों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बढ़ेगा।

 

कन्या राशिः

इस राशि में सूर्य का गोचर तीसरे भाव में हुआ है। जो की आपके आत्मबल और साहस को प्रभावित करेगा। ज्यादा उत्साह में आप अपना नुकसान कर लेंगे इसलिये सोच-समझकर ही कार्य करें। अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें, लाभ मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें सांस और गले से संबंधित परेशानियां हो सकती है। धर्म-कर्म के काम में आप सहभागी बनेंगे।

 

तुला राशिः

इस राशि में सूर्य निकलकर वृश्चिक में जाएंगे। तो यह समय आपके लिये मिलाजुला रहेगा। थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है क्योंकि इस दौरान आपका किसी से विवाद हो सकता है। अनजाने लोगों पर भरोसा ना करें। किसी पर जल्दि से भरोसा ना करें आपके लिये नुकसानदेय हो सकता है। आर्थिक मामलों में आप संभलकर चलने की कोशिश करेंगे तो काम बनेंगे।

 

[MORE_ADVERTISE3]सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को दिलायेगा पैसा, गाड़ी और शोहरत

वृश्चिक राशिः

आपकी राशि में सूर्य का संचार अगले एक महीने होगा। पूरे नवंबर आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। कई बार आपका अति उत्साह आपको नुकसान दे सकता है। अपनी मेहनत और लगनशीलता से आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आपके काम से सहकर्मी और अधिकारी प्रभावित होंगे। आपके अंदर अहंकार की भावना आ सकती है जिससे पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है। इन दिन आपको कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है। सलाह है कि सेहत का ध्यान रखें और खान-पान में लापरवाही से बचें। उधार लेन-देन से बचें।

धनु राशिः

आपकी राशि से 12 स्थान में संचार करते हुए सूर्य आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दे सकता है। सर्दी, जुकाम, सिर दर्द की परेशानी हो सकती है। आपको लंबी दूरी की यात्रा की करनी पड़ सकती है, इसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए। जो लोग विदेश जाने की चाहत रखते हैं उन्हें इसके लिए प्रयास करना चाहिए। जिनके काम का संबंध विदेश से है उनके लिए 16 दिसंबर तक का समय लाभप्रद है। इन दिनों सामाजिक जीवन में आपको संयम से रहना होगा, लोग आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ बातों को लेकर अकारण ही तनाव में रहेंगे जिससे अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।

मकर राशि

सूर्य के इस गोचर के दौरान कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और महत्व बढ़ेगा। सूर्य के इस गोचर के दौरान कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और महत्व बढ़ेगा। सेहत कुछ कमजोर रह सकती है। आप पर तनाव हावी रह सकता है, ध्यान करने से आपको लाभ होगा। करियर में उतार-चढ़ाव संभव है। सूर्य देव की पूजा करें और उन्हें जल चढ़ाएं। सूर्य व्ययेश होने कारण यहां हानि पहुंचायेगा। शांति हेतु सूर्य अर्घ्य का विधान करें।

कुंभ राशिः

इस राशि में सूर्य का गोचर दसवें भाव में हो रहा है। जीवन में संघर्ष बढ़ सकता और हर कार्य को पूरा करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पिता की सेहत को लेकर सतर्कता बरतें। कार्यक्षेत्र में बदलाव और ट्रांसफर की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन में विवाद रह सकता है।

मीन राशिः

सूर्य का संचार आपकी राशि से नवम भाव में हो रहा है। धार्मिक और रीति-रिवाजों के कार्यों में आपका मन लगेगा। कई तरह की चुनौतियां सिर उठा सकती हैं। मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी। आपको मानसिक तौर पर शांति का अहसास होगा। यात्राओं के योग बन रहे हैं। जातक किसी कोर्ट-केस में उलझ सकता है। उपाय हेतु जातक पिता की नि:स्वार्थ सेवा करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.