घर में इस जगह लगाएं आईना, पानी की तरह बरसेगा धन, मिलेगी खूब तरक्की
वास्तुशास्त्र का भारत में बहुत अधिक महत्व माना जाता है। वास्तु का पालन करने से घर, ऑफिस और व्यापार में समृद्धि आती है। कुछ चीजों को घर में वास्तु के अनुसार रखने से सही दिशा और स्थिति में रखने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। कई बार हम बिना दिशा के ज्ञान के ही चीजों को स्थापित कर देते हैं, लेकिन यह हमारे लिये नुकसानदायक हो सकता है। जिनमें से एक है घर में लगा दर्पण यानी आईना। तो आइए जानते हैं घर में आईना किस दिशा में लगाना शुभ होता है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार, आईने को घर में सही दिशा में लगाया जाये तो व्यक्ति का जीवन खुशहाल होता है। शीशा ना सिर्फ आपका चेहरा देखने के काम आता है बल्कि आपकी किस्मत के द्वार भी खोलता है। लेकिन अगर वही आईना गलत दिशा में लगाया जाये तो जातक को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, घर में किस दिशा में आईना लगाना शुभ रहेगा...
पढ़ें ये खबर- कलावा बांधने से मिलती है इन गंभीर बीमारियों से मुक्ति, जानें महत्व
गलत दिशा में लगे दर्पण को दुष्प्रभावों को ऐसे रोकें
वास्तु के अनुसार अगर दर्पण गलत दिशा में लगा हुआ है और जगह ना होने के अभाव में आप दर्पण नहीं हटा सकते हैं तो आईने के चारों कोनों पर और मध्य में एक ऊर्जायुक्त पिरामिड लगाकर नकारात्मक ऊर्जा को वहीं रोकने का प्रयास करें। इससे आपके अंदर नेगेटिविटी कम होगी।
इस दिशा में लगा दर्पण होता है शुभ
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में उत्तर दिशा में लगाया हुआ दर्पण बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिशा में आईना लगाना आर्थिक समृद्धि लाता है। इसके साथ ही घर में सदस्यों की उन्नति और मान-प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिये उत्तर, ईशान कोण और पूर्व दिशा में आईना लगाना चाहिये।
वैवाहिक संबंधों में तनाव पैदा करता है ऐसा आईना
वास्तु के अनुसार, कभी भी बिस्तर के सामने आईना नहीं लगाना चाहिये। ऐसा करने से पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा हो सकता है। दर्पण लगाते समय हमेशा एक बात का और ध्यान रहे की आईना हमेशा बीच में लगायें, ना ऊपर ना ही नीचे की ओर लगायें। वरना सरदर्द की समस्या हो सकती है।
घर में आती है नकारात्मक ऊर्जा
वास्तु के अनुसार, गोल आकृति का दर्पण भी घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। वहीं आयताकार या वर्गाकार दर्पण ही घर में रखना अच्छा माना जाता है। साथ ही टूटा हुआ या फिर धुंधला दर्पण कभी भी घर में नहीं रखना चाहिए, उसे तुरंत घर से बाहर कर दें, ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
जीवन में आ जाती है कड़वाहट
रात को सोते समय दर्पण में पलंग की परछाईं नहीं दिखनी चाहिए। ऐसा होना गृह स्वामी की सेहत और उनके वैवाहिक जीवन के लिए कष्टदायी हो सकता है। इस तरह जीवन कड़वाहट से भर जाता है।
दर्पण के दुष्प्रभाव को ऐसे करें दूर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दर्पण अगर गलत दिशा में लगा हुआ है और उसको हटा पाना संभव न हो तो उसके चारों कोनों पर एवं मध्य में एक ऊर्जायुक्त पिरामिड लगाकर नकारात्मक ऊर्जा को वहीं रोकने का प्रयास किया जा सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment