दिसंबर में 4 ग्रह बदल रहे घर, आप पर पड़ेगा ये असर
साल 2019 का अंतिम महीना दिसंबर शुरू हो गया है। कुछ दिनों के बाद नए साल 2020 का आगमन होने वाला है। नए साल से लोगों को कई उम्मीदें हैं। ऐसे में हर किसी का प्रयास होगा कि नए साल बीते साल से बेहतर हो। इसमें ग्रहों का सबसे ज्यादा योगदान रहेगा।
ये भी पढ़ें- 142 दिन बाद सीधी चाल चलेंगे शनि, अब इन राशियों की खुलेगी किस्मत
नए साल शुरू होने से पहले दिसंबर महीने में ही 4 ग्रह अपनी राशियां बदल रहे हैं। अर्थात पुराने घर को छोड़कर नए घर में प्रवेश करेंगे। इस महीने बुध , शुक्र, सूर्य और मंगल ग्रह राशि बदल लेंगे। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ग्रहों का राशि परिवर्तन हमारे जीवन पर भी प्रभाव डालते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि इन ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से हमारे जीवन पर क्या असर पड़ने वाला है।
ये भी पढ़ें- 16 दिसंबर से धनु राशि में सूर्य, एक महीना वृषभ और मीन के लिए रहेगा शानदार और आपका?
बुध का राशि परिवर्तन
5 दिसंबर से बुध तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। दिसंबर महीने का यह पहला राशि परिवर्तन है।
शुक्र का राशि परिवर्तन
इस महीने का दूसरा राशि परिवर्तन शुक्र का होगा। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शुक्र को सौंदर्य और कामुकता का कारक माना जाता है। शुक्र 15 दिसंबर से मकर राशि में प्रवेश करेगा।
सूर्य का राशि परिवर्तन
इस महीने का तीसरा राशि परिवर्तन सूर्य देव का होगा। 16 दिसंबर को सूर्य राशि परिवर्तन कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। और अगले एक माह तक इसी राशि में रहेंगे।
मंगल का राशि परिवर्तन
दिसंबर का चौथा और आखिरी राशि परिवर्तन मंगल का होगा। मंगल 25 दिसंबर को तुला राशि से स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करेगा।
बुध का राशि परिवर्तन
20 दिन बाद बुध ग्रह एक बार राशि बदलेगा। 25 दिसंबर को बुध वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। यानि इस दिसंबर महीने में बुध दो बार राशियां बदल रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment