Chandrayaan 2: ISRO प्रमुख सिवन का बयान- कभी नहीं किया मिशन के 98% सफलता का दावा

नई दिल्ली। इंडियन स्पेस एजेंसी के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम को लेकर अभी भी नई—नई अटकलें लगाई जा रही हैं।

हालांकि इसरो चांद पर लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग कराने में असफल रहा, लेकिन बावजूद इसके इस मिशन के 98 प्रतिशत तक सफलता की बात कही जा रही है।

इस बीच इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा है कि उनकी ओर से चंद्रयान-2 के 98 प्रतिशत सफल होने का काई दावा पेश नहीं किया गया।

सिवन के अनुसार नेशनल रिव्यू कमेटी अभी इस मिशन का रिव्यू कर रही है।

 

b2.png

दरअसल, चंद्रयान-2 के परिणाम को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच इसरो प्रमुख की ओर से पिछले दिनों इस मिशन के 98 प्रतिशत तक सफल रहने की बात सामने आई थी।

इस बीच सिवन ने कहा कि उन्होंने चंद्रयान-2 के 98 प्रतिशत सफल रहने की घोषणा नहीं की थी। बल्कि यह घोषणा राष्ट्रीय स्तर की रिव्यू कमेटी NRC की ओर से गई थी।

उन्होंने कहा कि यह घोषणा NRC ने शुरुआती आंकड़ों के आधार पर की थी। फिलहाल NRC विक्रम की लैंडिंग समय आई तकनीकी खराबी की जांच में जुटी है।

 

b1.png

एनआरसी के अनुसार मिशन चंद्रयान-2 98 प्रतिशत तक कामयाब रहा है। हालांकि इसरो प्रमुख ने कहा कि हालांकि यह घोषणा उनकी ओर से नहीं की गई, लेकिन वह इस बात से सहमत हैं।

आपको बता दें कि मिशन चंद्रयान-2 की समीक्षा करने वाली NRC में पूर्व इसरो प्रमुख AS किरण कुमार, DRDO अध्यक्ष डॉ जी सतीश रेड्डी, नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेट्रीज प्रमुख, एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी के प्रमुख और संबंधित विषय के IIT प्रोफेसर रखे गए हैं।

 

b3.png

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.