ऑपरेशन के बाद एंडी मरे की दमदार शुरुआत

बीजिंग। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने कोर्ट पर शानदार वापसी की है। ग्रेट ब्रिटेन के मरे चीन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। उन्होंने हमवतन कैमरून नोरी को मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई।

जनवरी में ऑपरेशन कराने के बाद वापसी कर रहे मरे ने दो घंटे 52 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में 7-6 (6), 6-7 (4), 6-1 से जीत हासिल की।

मैच के बाद मरे ने कहा, "अगर आपने दूसरे सेट का अंत और तीसरा सेट देखा होगा तो पाया होगा कि मैंने प्वांट को कम रखने की कोशिश की थी, मैं नेट के पास ज्यादा आ रहा था। इससे मुझे शरीरिक तौर पर ज्यादा परेशानी नहीं हो रही थी।"

यह भी पढ़ेंः युवा सुमित ने विदेश में बजाया देश का डंका, जीत के बाद बोले- जश्न मनाने का समय नहीं

अगले दौर में उनका सामना टॉप सीड ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम और चीन के झांग झिझेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.