पाकिस्तान: इमरान के खिलाफ अब व्यापारी भी खोलेंगे मोर्चा, राष्ट्रव्यापी हड़ताल का किया ऐलान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के व्यापारिक संगठन ने सरकार के खिलाफ हड़ताल का ऐलान किया है। व्यापारियों ने 'हानिकारक आर्थिक नीतियों' के खिलाफ 29-30 अक्टूबर को दो दिन की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट से इस बारे में जानकारी मिल रही है।

नीतियों के निवारण के लिए हड़ताल

रिपोर्ट के अनुसार, ऑल पाकिस्तान अंजुमन-ए-ताजिरान के केंद्रीय महासचिव नईम मीर ने रविवार को मीरपुरखास में व्यापारियों को इस बारे में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका एजेंडा प्रधानमंत्री इमरान खान को हटाना नहीं है, बल्कि केवल नीतियों का निवारण करना है। मीर ने कहा, 'व्यापारियों का सरकार की नीतियों और प्रतिगामी करों से मोहभंग हो गया है।'

व्यापारियों को सुविधाएं प्रदान कराए सरकार, तब भरेंगे टैक्स

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने व्यापारियों को सुविधाएं प्रदान कीं, तो वह सभी देय करों का भुगतान करने के लिए तैयार होंगे। मीर ने कहा, 'दुर्भाग्य से सरकार एक व्यापार अनुकूल नीति को लागू नहीं कर रही है। बल्कि, इसकी नीतियां सीधे व्यापार और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही हैं।' मीर ने सरकार से उनकी मांगों को स्वीकार करने की पेशकश की ताकि वह देशव्यापी हड़ताल के आह्वान को वापस ले सकें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.