242 रन बनाते ही विशेष क्लब में शामिल हो जाएंगे विराट कोहली
विशाखापटनम। भारतीय क्रिकेट टीम ( Indian Cricket Team ) के कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli ) साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बल्ले से अगर दमदार प्रदर्शन करते हैं तो वे विशेष क्लब में शामिल हो जाएंगे। विराट महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब हैं।
कोहली अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 242 रन बना लेते हैं तो वह सचिन, सहवाग और द्रविड़ के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ मैचों में अब तक 758 रन बनाए हैं। दिग्गज बल्लेबाज सचिन के नाम 25 टेस्ट मैचों में 1741 रन दर्ज हैं। सहवाग ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 टेस्ट में 1306 और द्रविड़ ने 21 टेस्ट में 1252 रन बनाए हैं।
इससे पूर्व भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment