दशहरा 2019: इस दिन नए कार्यों की करें शुरुआत, जरुर मिलती है सफलता

दशहरा पर्व सनातन धर्म के लिये बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन रावण दहन किया जाता है साथ ही देवी दुर्गा मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है और इस साल 2019 में दशहरा 8 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा।

पढ़ें ये खबर- विशेष संयोगों में देवी के स्वरूप की राशि अनुसार करें पूजा, मिलेगा दोगुना फल

असत्य पर सत्य की विजय का यह पर्व बड़ी धूम-धाम से देशभर में मनाया जाते हैं। धार्मिक ग्रंथो के अनुसार नौं दिनों के बाद दशमी तिथि को महिषासुर राक्षस का वध मां दुर्गा ने इसी दिन किया था और भगवान श्री राम नें भी रावण का वध कर इसी दिन विजय हासिल कि थी।

 

dussehra 2019

तीन शुभ तिथियों में से एक है दशहरा

मान्यता के अनुसार अश्विन मास की दशमी तिथि यानी दशहरे के दिन को साल की तीन बहुत ही शुभ तिथियों में से एक विशेष तिथि माना जाता है। दशहरे के दिन शस्त्र पूजन का विधान है। इसके साथ ही इस दिन नए कार्यों की शुरूआत होती है। क्योंकि माना जाता है जो कार्य इस दिन से शुरु होते हैं उनमें व्यक्ति को सफलता जरूर मिलती है। दशहरे के दिन वाहन आदि भी खरीदना शुभ माना जाता है।


पढ़ें ये खबर- इन नौ कन्याओं को माना जाता है नवदुर्गा का साक्षात रुप, जरुर करें पूजन

dussehra 2019

दशहरा शुभ मुहूर्त - 8 अक्टूबर 2019

विजय मुहूर्त में खरीदी और रावण दहन - 14:04 से 14:50
अपराह्न पूजा एवं खरीदी समय- 13:17 से 15:36
दशमी तिथि आरंभ- 7 अक्टूबर 12:37 दशमी तिथि समाप्त 8 अक्टूबर- 14:50

चूंकि इस दिन भगवान राम और मां दुर्गा को विजयी हासिल हुई थी। इसलिये यह दिन शक्ति व शस्त्र पूजा की तिथि मानी जाती है। कहा जाता है कि इस दिन किसी भी कार्य को साधना का सबसे उच्चे दिन होता है। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति भी वीरता की पूजक और शौर्य की उपासक है। वहीं बताया गया है की दशहरे का पर्व व्यक्ति के दस प्रकार के पापों के परित्याग की प्रेरणा देता है। जिनमें काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी आदि शामिल हैं। इसलिये दशहरे पर्व को इतना महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है और इसे प्रेरणादायक माना जाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.