PM के गले लग फफक-फफक कर रोने लगे इसरो चीफ सिवन, मोदी ने फिर ऐसे बढ़ाया हौसला
नई दिल्ली। चंद्रयान-2 के अंतिम चरण में भारत का मून लैंडर विक्रम से समय संपर्क टूट गया। यह तब हुआ वह जब विक्रम शनिवार तड़के अपने मिशन को पूरा करने के लिए चांद की सतह पर पहुंचने ही वाला था।
लैंडर के संपर्क टूटते ही इसरो चीफ के. सिवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गले लगकर रोने लगे। तभी प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो चीफ की पीठ थपथपाई और हौसला।
#WATCH PM Narendra Modi hugged and consoled ISRO Chief K Sivan after he(Sivan) broke down. #Chandrayaan2 pic.twitter.com/R1d0C4LjAh
— ANI (@ANI) September 7, 2019
इसके बाद शनिवार सुबह 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो कंट्रोल सेंटर से राष्ट्र को संबोधित किया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री चंद्रयान-2 की लाइव स्क्रीनिंग देखने के लिए बेंगलुरु स्थित इसराकें के मुख्यालय पहुंचे थे।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि रुकावटों से हमारा हौंसला कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत हुआ है। हम अपनी मंजिल के रास्ते से डिगे नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के साथ पूरा देश खड़ा है। वैज्ञानिकों के परिजनों को मेरा नमन। नई सीख हमें और मजबूत बनाएगी।
#WATCH PM Narendra Modi hugged and consoled ISRO Chief K Sivan after he(Sivan) broke down. #Chandrayaan2 pic.twitter.com/bytNChtqNK
— ANI (@ANI) September 7, 2019
पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने वो किया है, जो पहले किसी नहीं नहीं किया। आप पत्थर पर लकीर खींचने वालों में से हैं।
पीएम ने कहा कि निरंतर लक्ष्य की ओर बढ़ने की हमारी परंपरा है।
#WATCH PM Narendra Modi: We will rise to the occasion and reach even newer heights of success. To our scientists I want to say- India is with you. You are exceptional professionals who have made an incredible contribution to national progress. #Chandrayaan2 pic.twitter.com/0378MUcHuv
— ANI (@ANI) September 7, 2019
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment