PM Modi Birthday: 69 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, थोड़ी देर में नर्मदा की करेंगे पूजा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 69 साल के हो गए हैं। देशभर में उनके समर्थक और चहेते उनका जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री अपने गृह राज्य गुजरात में हैं। यहां वो नमामि देवी नर्मदे महोत्सव में हिस्सा लेंगे। उसके बाद दोपहर में वह अपनी मां हीरा बा का आशीर्वाद लेंगे। दरअसल पीएम मोदी पहले ही मां से मिलने जाने वाले थे । लेकिन कार्यक्रम में बदलाव किया गया।
ये भी पढ़ें: संन्यासी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वामी आत्मास्थानंद महाराज ने रोक दिया था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का कार्यक्रम इस प्रकार है।
- पीएम मोदी सरदार सरोवर बांध पहुंचे
-नमामि देवी नर्मदे महोत्सव में शामिल होंगे पीएम मोदी
- नर्मदा के केवड़िया में कई प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे.
- गुरुदेश्वर दत्त मंदिर में पूजा-अर्चना
- 11 बजे केवड़िया में एक रैली को संबोधित करेंगे
- अहमदाबाद में मां हीराबेन से मुलाकात करेंगे
Gujarat: Prime Minister Narendra Modi arrives in Kevadiya in Narmada district. He will be visiting Sardar Sarovar Dam shortly. pic.twitter.com/oD7vn6qIK6
— ANI (@ANI) September 17, 2019
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी
-ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामाना करता हूं
-आपके साथ राष्ट्रीय पुनर्निमाण में भागीदारी बनना सौभाग्य की बात
-आपके नेतृत्व में उभरते भारत ने विश्व में पहचान बनाई
दृढ़ इच्छाशक्ति, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतीक देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2019
आपके नेतृत्व में उभरते नये भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को और अधिक समृद्ध करने में मोदी जी का अभूतपूर्ण योगदान है।
— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2019
मोदी जी ने एक रिफार्मिस्ट के रूप में न सिर्फ राजनीति को नई दिशा प्रदान की बल्कि आर्थिक सुधारों के साथ-साथ दशकों से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान निकालकर सभी को गौरवान्वित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साह से पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में वाराणसी के संकटमोचन मंदिर में पीएम मोदी के एक चाहने वाले ने मंदिर में 1.25 KG का सोने का मुकुट चढ़ाया है। अरविंद सिंह नाम के शख्स ने मुकुट चढ़ाया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने संकल्प लिया था कि मोदी जी जब दोबारा पीएम बनेंगे तो मुकुट चढ़ाएंगे।
Varanasi:Arvind Singh,a fan of PM Modi offered a gold crown to Lord Hanuman at Sankat Mochan Temple yesterday,ahead of PM's birthday,says,"Ahead of Lok Sabha polls, I took a vow to offer gold crown weighing 1.25 kg to Lord Hanuman if Modi ji formed govt for the second time"(16/9) pic.twitter.com/G6ephry6nC
— ANI UP (@ANINewsUP) September 17, 2019
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment