Exam Guide: इस GK टेस्ट से चेक करें अपनी कॉम्पीटिशन एग्जाम की तैयारी
Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - किस राज्य सरकार ने लोगों को महीने में 15 जीबी मुफ्त डाटा देने की घोषणा की है?
(अ) राजस्थान सरकार
(ब) असम सरकार
(स) गुजरात सरकार
(द) दिल्ली सरकार
प्रश्न (2) - हाल ही किस राज्य में भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण को लगभग 3,600 साल पहले की ग्रामीण बस्ती का पता चला?
(अ) प. बंगाल
(ब) ओडिशा
(स) उत्तर प्रदेश
(द) बिहार
प्रश्न (3) - अमरीका की प्रतिष्ठित जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में किस विषय की नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी?
(अ) हिंदी
(ब) असमी
(स) बांग्ला
(द) तमिल
प्रश्न (4) - किस देश की महिला क्रिकेट टीम ने लगातार 17 टी-20 मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया है?
(अ) आयरलैंड
(ब) यूएई
(स) थाईलैंड
(द) नीदरलैंड
प्रश्न (5) - हाल ही अमरीका ने किस देश को ‘करेंसी मैनीपुलेटर’ या ‘मुद्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला देश’ घोषित किया?
(अ) रूस
(ब) पाकिस्तान
(स) जापान
(द) चीन
प्रश्न (6) - निम्नलिखित में से जो युगल नृत्य है वह है-
(अ) ढोल नृत्य
(ब) गैर नृत्य
(स) चंग नृत्य
(द) पणिहारी
प्रश्न (7) - हड़प्पन स्थल सनौली के हाल में उत्खननों से प्राप्त हुए है-
(अ) मानव शवाधान
(ब) पशुओं के शवाधान
(स) आवासीय भवन
(द) रक्षा दीवार
प्रश्न (8) - भारत के संविधान के निर्माताओं का मत निम्नलिखित में से किसमें प्रतिबिम्बित होता है?
(अ) मूल अधिकार
(ब) उद्देशिका
(स) राज्य की नीति के निदेशक तत्व
(द) मूल कर्तव्य
प्रश्न (9) - शिवान्ती गोल्ड कप किस खेल से सम्बंधित है?
(अ) बास्केटबॉल
(ब) गोल्फ
(स) वॉलीबाल
(द) शतरंज
प्रश्न (10) - लोसांग उत्सव मनाया जाता है-
(अ) गोवा
(ब) सिक्किम
(स) तमिलनाडु
(द) पंजाब
उत्तरमाला: 1. (द), 2. (ब), 3. (अ), 4. (स), 5. (द), 6. (द), 7. (अ), 8. (ब), 9. (स), 10. (ब)
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment