Ex- वॉयफ्रेंड के लव लेटर जला रही थी लड़की, पूरे अपार्टमेंट में फैल गई आग, देखते ही देखते हजारों डॉलर स्वाहा
वाशिंगटन। कई बार प्यार का रिश्ता जब टूटता है तो एक बड़ी तबाही दे जाता है। ऐसा ही एक मामला अमरीका से सामने आ रहा है। US के नेब्रास्का में एक 19 वर्षीय लड़की अपने पुराने प्यार की यादें भुलाने के चक्कर में अपना घर ही जला बैठी।
एक्स ब्वॉयफ्रेंड की यादों को भूलाना चाहती थी
मामला प्रांत की राजधानी लिंकन से सामने आया। लड़की अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड की यादों को भुलाने के लिए उससे जुड़ी हर चीज खुद से अलग कर देना चाहती थी। इसलिए उसने दिए हुए गिफ्ट और लेटर्स को खत्म करने का सोचा। उसने सारे बड़े गिफ्ट्स को तो डस्टबिन में डाल दिया, लेकिन पूर्व प्रेमी द्वारा भेजे गए लव लेटर्स को आग लगाने की सोची। और उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई।
धीरे-धीरे पूरे घर में फैली आग
इन चिट्ठियों को लड़की ने बुटेन टॉर्च से जला दिया। बाद में जलते कागजों के टूकड़े फर्श पर ही छोड़कर वह दूसरे कमरे में सोने चली गई। कागज में लगी आग ने धीरे-धीरे फर्श पर बिछे कार्पेट को सुलगा लिया और कुछ ही समय में पूरे अपार्टमेंट में फैल गया।
दमकलकर्मियों की तत्परता ने बचाई जान
घटना का पता चलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। दमकलकर्मियों ने तत्परता और सूझबूझ दिखाकर लड़की को सही सलामत घर से बाहर निकाल लिया। इसके अलावा भी अपार्टमेंट के सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए। हालांकि, आग के फैलने के कारण वहां हजारों डॉलर का नुकसान हो चुका था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment