CBI ने ओडिशा क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव को किया गिरफ्तार, अर्थ तत्व चिटफंड मामले में हैं आरोपी
भुवनेश्वर। केंद्रीय जांच ब्यूरो ( सीबीआई ) ने अर्थ तत्व चिटफंड मामले में कथित घोटालेबाजी को लेकर ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) के पूर्व सचिव आशीर्वाद बेहरा को गिरफ्तार कर लिया।
जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि कोर्ट द्वारा बेहरा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ेंः गावस्कर का बड़ा बयान, धोनी को कहा- धक्के मारकर निकाला जाए, उससे पहले चले जाओ
आपको बता दें कि बेहरा 2014 से ही सीबीआई के रडार पर थे। अर्थ तत्व चिटफंड मामले में उनसे कई बार पूछताछ हो चुकी है और लंबे समय से उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई थी।
इस मामले में होटल सोलन इन के मालिक कमलकांता दास को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक कई प्रतिष्ठित लोगों के नाम सामने आ चुके हैं।
सीबीआई ने बेहरा के खिलाफ एक आरोप पत्र दायर किया था, जिससे बेहरा को मामले में आरोपी बनाया गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment