दिल्ली की ओर बढ़ रहे हजारों किसान, किसान घाट का करेंगे घेराव

नई दिल्ली। भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में हजारों किसान आज यानी शनिवार को नोएडा से दिल्ली की ओर कूच कर चुके हैं।

भारी संख्या में पहुंचे किसान राजधानी में किसान घाट का घेराव कर किसानों-मजदूरों की समस्याओं से संबंधित अपनी मांगों को पूरा करने की डिमांड करेंगे।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से पैदल मार्च करते हुए आ रहे किसानों ने मोदी सरकार के सामने किसानों और मजदूरों से जुड़ी हुई 15 मांग रखी हैं।

 

वहीं, किसानों को राजधानी में प्रवेश से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस ने दिल्ली के एंट्री प्वाइंट पर नाकाबंदी कर दी है।

इसके साथ ही दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर जवानों को तैनात कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के अलावा सीआरपीएफ के जवानों को भी मुस्तैद किया गया है।

 

c4.png

भारतीय किसान संगठन के उपाध्यक्ष राधे ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि इस समय किसानों की हालात काफी दयनीय है।

किसान-मजबूर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। बावजूद इसके सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है। किसान नेता ने कहा कि गन्ना मिल किसानों का भुगतान नहीं कर रही हैं।

बिजली की बढ़ी हुई दरें किसानों का दिवाला निकाल रही हैं।

c2.png

किसान संगठनों की मांगें....

1. देश के सभी किसानों का ऋण पूरी तरह माफ हो

2. फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को बिजली मुफ्त मिले

3. किसान व मजदूरों के लिए हेल्थ एंड एजुकेशन की मुफ्त व्यवस्था हो

4. 60 वर्ष की आयु के बाद किसान-मजदूरों को 5,000 रुपए महीना पेंशन दी जाए

5. फसलों की कीमत किसान प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निर्धारित हो

6. किसानों की दुर्घटनावश मौत हो जोन पर उनको शहीद का दर्जा मिले

7. किसानों के परिवार को दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिया जाए

8. वेस्ट यूपी में उच्च न्यायालय और एम्स की स्थापना की जाए

10. ब्याज सहित गन्ना मूल्य भुगतान जल्द कराया जाए

c5.png

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.