क्या सच में पुलकित सम्राट कर रहे हैं एक्ट्रेस कृति खरबंदा को डेट, या 'पागलपंती' में हो गया सच में प्यार

नई दिल्ली। सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट के तलाक हो जाने के बाद से आए दिन पुलकित का नाम किसी ना किसी एक्ट्रेस के साथ जुड़ता ही रहता है। बताया जा रहा है कि आजकल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट एक दूसरे को डेट कर रहें है। इन दोनों की पहली फिल्म 'वीरे की वेडिंग' थी जिस दौरान ये दोनों दोस्त बन गए थे। लेकिन 'पागलपंती' फिल्म करते करते दोनों की दोस्ती अब प्यार में बदल गई है। ये जोड़ी आपको पागलपंती फिल्म में जल्द ही दिखाई देगी। चर्चा है कि दोनों में खूब क्वालिटी टाइम बिता रहे है

pulkit_withkirti_1.jpg

पुलकित और कृति के रिश्तों की खबर इसलिए भी समाने आने लगी है क्योंकि दोनों को अक्सर एक साथ कई बार स्पॉट किया गया है। इस कपल को जिम में भी साथ में देखा गया है यहां तक कि इन दोनों का ट्रेनर भी एक ही है। आपको बता दें श्वेता रोहिरा के साथ तालाक की वजह पुलकित की एक्स गर्लफ्रेंड यामी गौतम को बताया जाता है। एक समय में पुलकित का अफेयर उर्वशी रोतैला के साथ भी था।

819453-pulkit-kriti.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.