क्या बुमराह और बीसीसीआई को भारतीय डॉक्टर्स पर नहीं है भरोसा! इलाज के लिए जाएंगे विदेश

नई दिल्ली। हाल ही में चोटिल हुए भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह लेने के लिए इंग्लैंड जाएंगे। बुमराह चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं।

बीसीसीआई के कार्यकारी अधिकारी ने बातचीत में इसकी पुष्टि करते कहा कि डॉक्टरों से सलाह लेने के लिए बुमराह एक सप्ताह के लिए इंग्लैंड में रहेंगे।

उन्होंने कहा, "हां, वह अक्टूबर के पहले सप्ताह में इंग्लैंड जाएंगे और आशीष कौशिक भी उनके साथ रहेंगे। तीन डॉक्टर उनके चोट की जांच करेंगे और फिर इसके बाद ही आगे के बारे में कोई फैसला लिया जाएगा।"

दक्षिण अफ्रीकी टीम जब बुधवार से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के खिलाफ उतरेगी तो थोड़ी राहत की सांस लेगी क्योंकि इस समय दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बुमराह भारतीय टीम में नहीं हैं। बुमराह चोट के कारण इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं।

jasprit_bumrah.jpg

टीम प्रबंधन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री बुमराह को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी में नहीं हैं और चाहते हैं कि बुमराह पूरी तरह फिट हो जाएं।

आखिर क्या है जसप्रीत बुमराह को हुआ 'स्ट्रेस फ्रैक्चर'?

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कमर के निचले हिस्से में फ्रैक्चर होता है। इसे ही स्ट्रैस फ्रैक्चर भी कहा जाता है। आमतौर पर स्ट्रेस फ्रैक्चर हड्डियों में आने वाली एक दरार होती है। साधारण भाषा में समझें तो यह हड्डी के अंदर आने वाली चोट होती है। इस फ्रैक्चर के कारण कई बार अत्यधिक असहनीय दर्द भी झेलना पड़ता है। एथलीट्स में यह समस्या आमतौर पर देखी जा सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.