मलेशियाई पीएम का बड़ा खुलासा, जाकिर नाइक को नहीं अपनाना चाहता कोई देश, पीएम मोदी ने भी नहीं की थी मांग
कुआलालांपुर। मलेशिया के प्रधानमंत्री डॉ. महातिर मोहम्मद महातिर ने विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक को लेकर बड़ा बयान दिया है। महातिर ने खुलासा किया कि उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बीती मुलाकात के दौरान जाकिर नाइक को लौटाने को लेकर कोई बात नहीं हुई थी। महातिर ने कहा कि नाइक को ज्यादातर देश अपनाना नहीं चाहते।
PM of Malaysia, Dr Mahathir says "Zakir Naik isn't a national of this country, he was given permanent status by previous govt. Permanent resident isn't supposed to make comments on country's system or politics, he breached that, so now he isn't allowed to speak": Malaysian Media https://t.co/gRQghbLAzD
— ANI (@ANI) September 17, 2019
उसे ज्यादा देश नहीं चाहते: महातिर मोहम्मद
मलेशियाई मीडिया रिपोर्ट्स से इस बारे में जानकारी मिल रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जाकिर नाइक के भारत के प्रत्यर्पण की संभावनाओं को लेकर किए सवाल पर प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने कहा कि उसे ज्यादा देश नहीं चाहते है। उन्होंने कहा, 'मैं भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी से मिला हूं। मुलाकात के दौरान उन्होंने भी नाइक को सौंपने की मांग नहीं की थी। यह शख्स भारत के लिए भी परेशानी का सबब बन सकता है।'
जाकिर को बोलने की अनुमति नहीं
महातिर ने आगे कहा कि जाकिर नाईक इस देश का नागरिक नहीं है। हालांकि, उसे पिछली सरकार ने स्थायी निवासी का दर्जा दिया था। लेकिन, स्थायी निवासी को देश के सिस्टम और राजनीति पर टिप्पणी करने का हक नहीं है। उसने इसका उल्लंघन किया, इसलिए अब यहां उसे बोलने की अनुमति नहीं है।'
आपको बता दें कि हाल ही में हुए फ्रांस के G7 समिट के दौरान पीएम मोदी और मलेशियाई पीएम की मुलाकात हुई थी। इस दौरान ही इस बारे में चर्चा उठी थी कि मलेशिया अब भारत को जाकिर के मामले में सहयोग को तैयार है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment