हाउडी मोदी कार्यक्रम के बाद न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, जलवायु परिवर्तन पर समिट में लेंगे हिस्सा
ह्यूस्टन। अमरीका के टेक्सास का शहर ह्यूस्टन रविवार को एक मेगा शो 'हाउडी मोदी' का गवाह बना। इस कार्यक्रम की सफलता के बाद अब पीएम मोदी अपनी अमरीकी यात्रा के दूसरे पड़ाव पर निकल चुके हैं। पीएम मोदी सोमवार तड़के न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए।
Houston, USA: Prime Minister Narendra Modi emplanes for New York. PM Modi will attend the United Nations Secretary-General's summit on climate change. pic.twitter.com/JNW2gTL5Xa
— ANI (@ANI) September 22, 2019
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री मोदी जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर आयोजित हो रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सम्मेलन में भाग लेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी सात दिवसीय यात्रा पर अमरीका पहुंचे हैं। 27 सितंबर को पीएम मोदी UNGA में सभा को संबोधित करेंगे। पूरी उम्मीद है कि पीएम मोदी इस दौरान पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरेंगे।
पाकिस्तानी पीएम इमरान खान भी पहुंचे हैं न्यूयॉर्क
खास बात ये है कि UNGA में संबोधन देने के लिए पाकिस्तानी पीएम इमरान खान भी न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। संभावना है कि इमरान खान यहां भी कश्मीर का मुद्दा उठाएंगे। हालांकि, इसके लिए भारत ने पहले से ही जवाब तैयार रखा है। भारत भी पीओके और बलूचिस्तान में पाक द्वारा किए जा रहे मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठा सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment