वाइट हाउस से तीन किलोमीटर दूर हुई फायरिंग, कई लोगों के मारे जाने की आशंका
वाशिंगटन।वाइट हाउस से तीन किलोमीटर दूर फायरिंग हुई है। इस मामले में अभी तक किसी तरह की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मगर कई लोगों के मारे जाने की खबर है। यह मामला गुरुवार रात का बताया जा रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि देर रात को गोलियों की आवाज सुनाई दी। अमरीकी प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 सितंबर को अमरीकी यात्रा पर हैं। इससे पहले इस तरह की घटना का होना सुरक्षा की दृष्टि से अहम समझा जा रहा है।
इससे पहले भी कई बार वाइट हाउस के पास संदिग्ध गतिविधियों में लोगों को पकड़ा गया है। 911 हमलों में भी आतंकियों ने वाइट हाउस पर हमला किया था जो नाकाम साबित हुआ। बताया जा रहा है कि अमरीका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में गुरुवार देर रात गोलीबारी हुई है। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। मीडिया के अनुसार, राजधानी की गलियों में देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट सुनी गई। इसके बाद कई एंबुलेंस में लोगों को अस्पताल लेकर जाते हुए देखा गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment