पाकिस्तान ने फिर दोहराई अपनी गुस्ताखी, पीएम मोदी के लिए एयरस्पेस खोलने से किया इनकार

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के लिए अपना एयरस्पेस खोलने से इनकार कर दिया है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमरीका यात्रा के लिए हवाई क्षेत्र खोलने की मांग की गई थी। लेकिन जम्मू-कश्मीर पर भारत के फैसले से तिलमिलाए पाकिस्तान ने भारत की मांग को खारिज कर दिया है।

पाक विदेश मंत्री ने किया ऐलान

इस बारे में ऐलान करते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि,'हम अपना हवाई रूट पीएम मोदी के लिए नहीं खोलेंगे। हमने भारतीय उच्चायोग को जानकारी दे दी है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के लिए अपने एयरस्पेस के उपयोग की अनुमति नहीं देंगे।'

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार का बयान

भारत ने पाकिस्तान के इस कदम पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक बयान में कहा, 'हम पाकिस्तान सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा करते हैं। दो हफ्ते में दूसरी बार पाकिस्तान ने अपनी यह हरकत दोहराई है। किसी भी सामान्य देश के लिए आमतौर पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।'

राष्ट्रपति की यात्रा के लिए पाकिस्तान ने नहीं खोला था एयरस्पेस

आपको बता दें कि पीएम मोदी को 21 सितंबर को अमरीका दौरे पर रवाना होंगे। इसके लिए एयरस्पेस खोलने की मांग की गई थी। वहीं, इससे पहले महीने की शुरुआत में भी पाकिस्तान ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए एयरस्पेस खोलने से मना कर दिया था। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर मसले पर तनाव की बात करते हुए यह ऐलान किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.