क्या शाहरुख को आ रहे हैं पैनिक अटैक? एंटी डिप्रेशन की गोलियां खा रहे हैं बादशाह, खुद को घर में कर लिया कैद

पिछले कुछ साल बॅालीवुड के बादशाह शाहरुख खान ( shahrukh khan ) के लिए ठीक नहीं रहे। 'जीरो' ( zero ) के फ्लॅाप होने के बाद से शाहरुख काफी परेशान हैं। अभी तक उन्होंने किसी फिल्म को साइन नहीं किया। खबरों के मुताबिक अब स्टार डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं।

 

 

shahrukh1_2.jpg

हाल में पत्रकार उमेर संधु ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा,'रेड चिलीज से मिली खबरों के अनुसार किंग खान यानि शाहरुख डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं। एक के बाद एक फिल्में फ्लॅाप होने के कारण स्टार ने खुद को घर में कैद कर लिया है। उन्हें पैनिक अटैक आ रहे हैं। साथ ही वह एंटी डिप्रेशन की गोलियां खा रहे हैं। शाहरुख दुआ करते हैं कि आप जल्दी ठीक हो जाएं।'

shahrukh3.jpg

अब इस खबर में कितनी सच्चाई है इसका तो पता नहीं लेकिन सभी फैंस उम्मीद कर रहे हैं की शाहरुख जल्द ही सिनेमा में वापसी करेंगे। लगातार उनके ट्विटर पर फैंस उन्हें उनकी अगली फिल्म का ऐलान करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं।

shahrukh2_2.jpg

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शाहरुख नेटफ्लिक्स ( netflix ) पर अपने प्रोजेक्ट 'बार्ड ऑफ ब्लड' ( bard of blood ) के प्रमोशन के दौरान एक इवेंट का हिस्सा बने। लेकिन इस दौरान भी वह मीडिया इंटरेक्शन से बचते दिखाई दिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.