कास्टिंग काउच पर सुरवीन चावला का बड़ा खुलासा, कहा- डायरेक्टर मेरी क्लीवेज देखना चाहते थे

नई दिल्ली: 'हेट स्टोरी 2' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस सुरवीन चावला ने कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा किया है। सुरवीन ने बताया कि फिल्मों के डायरेक्टर उनका क्लीवेज देखना चाहते थे जबकि एक अन्य डायरेक्टर ने उनको जाघें दिखाने के लिए कहा था। इतना ही नहीं उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि वो एक या दो बार नहीं बल्कि 5 बार कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं। इसमें 3 बार साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में जबकि 2 बार बॉलिवुड में ऐसी घटनाएं उनके साथ घटीं।

surveen_3.jpeg

सुरवीन ने बताया कि डायरेक्टर उन्हें क्लीवेज दिखाते हुए देखना चाहते थे। एक अन्य डायरेक्टर ने सुरवीन को जाघें दिखाने के लिए कहा था। इतना ही नहीं सुरवीन को उनको वज़न के लिए भी कहा जाता था, उन्हें ओवरवेट कहा जाता था।

surveen_.jpeg

उन्होंने बताया, 'एक बार मैं एक ऑडिशन देने गई थी और वहां एक व्यक्ति ने मुझसे कहा कि मैं ओवरवेट हूं जबकि मैं केवल 56 किलोग्राम की थी और मुझे लगा कि इस आदमी को चश्मा लगाए जाने की जरूरत है।' टीवी में सुरवीन के अनुभव का भी उन्हें कोई फायदा नहीं मिला। बता दें कि सुरवीन ने अपना ऐक्टिंग करियर टीवी शो 'कहीं तो होगा' से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने बॉलिवुड के अलावा तेलुगू, कन्नड़, तमिल फिल्मों में भी काम किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.