अमरीका: पहाड़ी इलाकों में सितंबर में ही पड़ रही सर्दी की मार, मोंटाना में ठंड के कारण लगाई गई 'इमरजेंसी'

हेलेना। अमरीका में इस वक्त मौसम अपना कहर बरपा रहा है। इस साल अमरीका के उत्तरपश्चिम के कई इलाकों में सर्दियों ने वक्त से पहले दस्तक दी है। कई पहाड़ी इलाकों में बर्फीले तूफान ने बीते कई महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस कारण प्रशासन ने मोंटाना में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है।

गवर्नर ने इमरजेंसी का किया ऐलान

रविवार को प्रांत के गवर्नर ने इमरजेंसी का ऐलान करते हुए कहा, 'इस अभूतपूर्व बर्फीले तूफान ने सितंबर में दस्तक देकर हमारे राज्य को चौंका दिया। राज्य और स्थानीय सरकारें मोंटाना के लोगों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए साथ मिलकर काम कर रही हैं।'

कई इलाकों में 48 इंच तक जमा बर्फ

आपको बता दें कि पहली बार इस इलाके में सितंबर के महीने में ही इतनी भयंकर बर्फबारी देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में 48 इंच ऊंची बर्फ के ढेर जमा हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, खराब मौसम के कारण पहाड़ों पर बसे राज्यों के साथ-साथ वाशिंगटन, इदाहो, नेवादा और कैलिफोर्निया के भी कई इलाकों में प्रभाव पड़ रहा है। विभाग के अनुसार, वहां कई इलाकों में बर्फीली तूफान में हवाएं 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.