आलिया भट्ट की जिंदगी से जुड़ा था इन पांच लोगों का नाम,जानें कौन था अभिनेत्री का पहला ब्वॉयफ्रेंड

बॉलीवुड की सुंदर चुलबुली सी दिखने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जहां अपने अभिनय से हर किसी के दिल में राज किया है उसी तरह से इनकी सुंदरता के भी कई लोग दिवाने रह चुके है। इन दिनों आलिया भट्ट का रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप चल रहा है हालांकि आलिया और रणबीर की रिलेशनशिप वाली खबर पर अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन दोनों अक्सर साथ में नजर आते रहते हैं। वहीं दोनों की साथ में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 'भी आ रही है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब आलिया का किसी के साथ नाम जोड़ा जा रहा हो। इससे पहले भी आलिया का कई लोगों के साथ नाम जुड़ चुका है। आज हम बता रहे है उन लोगों के बारे में...
अली दादरकर
आलिया भट्ट और अली दादरकर बचपन के दोस्त हैं। ऐसा कहा जाता है कि बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले आलिया भट्ट, अली दादरकर के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन आलिया भट्ट के बॉलीवुड डेब्यू के बाद उन दोनों के बीच समस्याएं बढ़ गईं।

alia_kavin222.jpeg

सिद्धार्थ मल्होत्रा
आलिया ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की। बताया जाता है कि फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बढ़तू हुई नज़दिकियों को देखते हुए आलिया और अली के बीच तकरार बढ़ने लगीं थी। हालांकि कपूर एंड सन्स के दौरान सिद्धार्थ और आलिया के रिश्ते में भी खटास आ गई।
कविन मित्तल
सिद्धार्थ मल्होत्रा से दूरियां बढ़ने के बाद आलिया का नाम कविन मित्तल के साथ जुड़ने लगा। दोनों की नजदीकियों की कई खबरें सामने आईं। लेकिन इस रिश्ते के बारे में किसी ने भी खुलकर अपना पक्ष नहीं रखा। इसके बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।

varunalia-11.jpeg

वरुण धवन
इन सभी के साथ रिलेशनशिप होने के बाद आलिया भट्ट का नाम वरुण धवन के साथ भी जोड़ा गया है। बता दें कि आलिया और वरुण कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। ऐसे में दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आईं। हालांकि इन खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं थी। क्योंकि वरुण धवन, नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं।
अर्सलान
आलिया भट्ट का अर्सलान के साथ भी नाम जिड़ चुका है जिसका खुलासा खुद आलिया ने भी किया था आलिया ने कहा- अर्सलान मेरा पहला ब्वॉयफ्रेंड था। वो बहुत स्वीट लेकिन पोजेसिव था, वो चाहता था कि मैं कुर्ता और जींस ही पहनूं।' इसके आगे आलिया ने कहा था- मैं उसको स्नैपचैट पर फॉलो करती हूं, वो हमेशा जिम में ही रहता है। फिलहाल वो ग्राफिक डिजाइनिंग कर रहा है और खुश है।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.