शाहरुख खान ने साइन की नई फिल्म, अब इस निर्देशक के इशारों पर खड़े नाचेंगे

फिल्म 'जीरो' के असफल होने के बाद शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था ताकि सोच समझकर फिल्में साइन कर सकें। शाहरुख के फैंस भी उनके अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई बार उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर खबरें भी आई, लेकिन अब तक उन्होंने किसी तरह का कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। बता दें कि कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि शाहरुख, अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में स्पेशल रोल प्ले करेंगे। साथ ऐसी भी खबरें आई थी कि वह राजकुमार हिरानी की फिल्म कर रहे हैं। हालांकि, लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, शाहरुख, अली अब्बास जफर ( Ali Abbas Zafar ) की फिल्म एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग खान को फाइनली उनकी पसंद की स्क्रिप्ट मिल गई है। खबर है यह कि इस फिल्म की शूटिंग बड़े स्केल पर हो रही है।

Shah Rukh Khan,ali abbas zafar

अली को शाहरुख का साथ पसंद
अली अब्बास जफर को हमेशा से ही शाहरुख खान के साथ काम करना पसंद था और फाइनली ऐसा होता भी दिख रहा है। शाहरुख को भी अली के साथ काम करना काफी पसंद है और उन्हें लगता है अली अपनी फिल्मों में एक्शन और इमोशन का सही बैलेंस रखते हैं।

Shah Rukh Khan,ali abbas zafar

हालांकि, अभी अली अब्बास की नेक्स्ट फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है। फिल्म में शाहरुख होंगे या नहीं इस पर अभी संशय बरकरार है जब तक किसी तरह की घोषणा नहीं हो जाती।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.