पाकिस्तान: हिंदू लड़की की मौत मामले में आया ट्विस्ट, आरोपी लड़के ने कहा- शादी करना चाहते थे हम दोनों

कराची। पाकिस्तान में हिंदू लड़की के मौत मामले में एक बड़ा ट्विस्ट आया है। इस के संबंध में गिरफ्तार हुए दो आरोपियों में से एक ने दावा किया है कि नम्रता चंदानी उससे प्यार करती थी। लड़के के मुताबिक, वे दोनों जल्दी शादी करना चाहते थे। आपको बता दें कि गत सोमवार को लरकाना जिले में स्थित हॉस्टल के कमरे में चंदानी का शव मिला था।

मौत मामले के खुलासे के बंद जमकर हुआ था बवाल

चंदानी बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। अंतिम वर्ष छात्रा होने के साथ-साथ वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थी। सोमवार की सुबह उसके कमरे से गले में रस्सी लिपटी हुई उसकी लाश बिस्तर पर पड़ी मिली थी। इस मामले के सामने आने के बाद न्याय के लिए जमकर प्रदर्शन हुए। यहां तक की पाकिस्तान के विपक्षी हिंदू सांसद ने इस केस को पाकिस्तान नेशनल एसेंबली में भी उठाया था।

शादी करना चाहते थे: आरोपी

दबाव बढ़ने पर पुलिस मौत की जांच के सिलसिल में चंदानी के दो क्लासमेट सहित 32 लोगों को हिरासत में लिया था। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में आरोपी मेहरान अब्रो के हवाले से दावा किया गया कि चंदानी उससे प्यार करती थी। दोनों शादी भी करना चाहते थे। आरोपी के अलावा डेंटल कॉलेज के एक प्रोफेसर ने भी दावा किया कि चंदानी अपनी पर्सनल लाइफ में किसी बात को लेकर परेशान रहती थी। प्रोफेसर ने कहा कि चंदानी ने साफ-साफ परेशानी की वजह तो नहीं बताई थी, लेकिन उसका कहना था, 'मुझे इस झमेले से बाहर निकलने के लिए हिम्मत चाहिए।'

हर कोई कह रहा है हत्या का था मामला

आपको बता दें कि चंदानी का शव उसके दोस्तों ने वह हॉस्टल में उसके कमरे के अंदर देखा था, जो कि अंदर से बंद था। ऐसे में पुलिस अब कर ये तय नहीं कर पाई है कि यह आत्महत्या का मामला है या चंदानी की हत्या की गई। हालांकि, उसके परिवार वालों ने इसे हत्या का ही मामला बताया है। इसके साथ ही कराची में चिकित्सा विशेषज्ञों ने भी इसे खुदकुशी मानने से इनकार किया है। विशेषज्ञों ने चंदानी के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.