ADB ने ग्रोथ रेट अनुमान घटाया, 2019-20 में 6.50 रहने का अनुमान

नई दिल्ली। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष के लिए देश की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान को घटा दिया है। एडीबी ने इस अनुमान को 7 फीसदी से घटाकर 6.50 फीसदी कर दिया है। एडीबी ने बुधवार को इस संबध में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार का ग्रोथ रेट 7 फीसदी से भी कम रह सकता है।


एडीबी ने दी जानकारी

बैंक ने एशियाई विकास परिदृश्य 2019 में कहा, ‘‘पहली तिमाही में वृद्धि दर कम होकर पांच फीसदी पर आ जाने के बाद वित्त वर्ष 2019-20 के लिये वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.50 फीसदी कर दिया गया है।’’ देश में बढ़ती मंदी और जीडीपी ग्रोथ रेट को देखते हुए एडीबी ने ग्रोथ रेट में कमी कर दी है।


पहले घटाकर 7 फीसदी किया था

इससे पहले जुलाई में एडीबी ने 2019-20 के लिए वृद्धि दर का अनुमान घटाकर सात फीसदी किया था। एडीबी ने कहा कि विनिर्माण और निवेश में गिरावट, बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों द्वारा लोन देने में कटौती, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नरमी तथा कमजोर होते वैश्विक परिदृश्य से अनिश्चितता का पता चलता है।


ग्रोथ रेट में आई गिरावट

एडीबी ने कहा कि 2020-21 में वृद्धि दर बढ़कर 7.20 फीसदी पर पहुंच जाएगी। एडीबी के अनुसार, दक्षिण एशिया की वृद्धि दर सुस्त पड़ी है। उसने वृद्धि दर 2019 में 6.20 फीसदी और 2020 में 6.70 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:Patrika...

No comments

Powered by Blogger.