Aaj Ka Ank Jyotish: क्या कहता है आज आपका मूलांक, जानें कैसा रहेगा दिन
ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- कार्यस्थल की पहले से चल रही समस्याएं घर परिवार के रुखे व्यवहार से ओर अधिक तकलीफ पहुंचाएगी। चिंतन मनन में खोया हुआ आत्मविश्वास पूरी तरह लोट आएगा।
अनुकूलता के लिए- श्वेत पदार्थों के सेवन से बचें।
अंक 02- कर्ज के रूपये गैरजरुरी मद में खर्च हो जाने से परेशानी का कारण बनेंगे। कार्यालय की फाईलों के अस्त-व्यस्त होने के कारण वरिष्ठों की नाराजगी झेलना पड़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर रामनाम जपें।
अंक 03- जीवन की भागदौड़ में जिंदगी के मुल्य को समझते हुए वाहनों की गति पर नियंत्रण रखें। भोगविलास में खर्चों पर ध्यान न दे पाने के कारण बचत को खोना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल किसी भी मंदिर में श्रमदान करें।
अंक 04- साथ न देने वाले सहकर्मी अपनी कार्य कुशलता व व्यवहार देखकर मनमानस बदलने के लिए बाध्य होंगे। रिश्तेदारी में अपने विचारों को बेहद गंभीरता से सोच समझकर रखें।
अनुकूलता के लिए- स्वयं के कार्य खुद करने की कोशिश करें।
अंक 05- तेजी मंदी के कारोबार को मुख्य व्यवसाय बनाने से बचते हुए अतिरिक्त कार्य के रुप में करें। गैर जरूरी वस्तुओं पर जरुरत से ज्यादा खर्च अपना मासिक बजट बिगाड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- रूपयों के लेनदेन से बचकर रहें।
अंक 06- पारिवारिक मुद्दों पर एकराय कायम न होने की स्थिति में चर्चाओं को कुछ दिनों के लिए आराम देना होगा। आज के दिन अकारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो सकता है।
अनुकूलता के लिए- तुलसाजी के समीप घी का दीपक लगाएं।
अंक 07- कार्यस्थल पर अपने गुस्से को काबु में रखते हुए बेहद नरमी से पेश आने की जरुरत रहेगी। अन्यथा अनबन हो सकती है। व्यसन के कारण हितैशी मित्रों का साथ छुट सकता है।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।
अंक 08- मौसम की अनिश्चिंतता बुहुर्गों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनेगी। जनपक्ष में फैली अपने प्रति दुर्भावना अब जाकर धीरे-धीरे कम होगी। स्वास्थ्य नरम बना रह सकता है।
अनुकूलता के लिए- तामसिक भोजन से बचकर रहें।
अंक 09- पैतृक संपत्ति के मामले में सुधार की कोशिशें रंग लाएगी। मन अशांत रहने के कारण, झगड़ा होने की स्थिति से बचने के लिए कार्यालय में अनावश्यक बातचीत से बचकर रहें।
अनुकूलता के लिए- मछलियों को आटे की गोली खिलाएं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment