Aaj Ka Ank Jyotish: जोखिम के कार्यों में लापरवाही ना बरतें, नुकसान हो सकता है
ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- जीवन संगीनी के स्वस्थ्य से संबंधित समस्याएं पूरे समय मानसिक परेशानी का कारण बनेगी। मनोरंजन में तल्लीनता के कारण ध्यान बंटने से कोई वस्तु घुम सकती है।
अनुकूलता के लिए- जरूरतमंद को भोजन कराएं।
अंक 02- जमीनों के कामकाज में अत्यधिक तेजी मंदी का रुख निर्णय लेने की स्थिति में अड़चनों का कारण बनेगा। अल्प समय में व्यापार में तरक्की मन में उत्साह को बरकरार रखेगी।
अनुकूलता के लिए- आंवले के वृक्ष की 5 परिक्रमा लगाएं।
अंक 03- साझेदारी के व्यवसाय में हिसाब-किताब में बरती गई लापरवाही चोट दे सकती है। संबंधों को खराब कर सकती है। कार्य स्थल पर मिले सहयोग में अचानक कमी आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- एक मांगरोल सुपारी अपने पास में रखें।
अंक 04- जोखिम के कार्यों में लापरवाही से बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। युवावर्ग को एकलाचलो के स्थान पर सामुहिक प्रयासों से काम करने की भावना को अपनाना होगा।
अनुकूलता के लिए- स्वयं के पुराने वस्त्र का त्याग करें।
अंक 05- एक दूसरे की मदद करने का भाव मित्रों के मध्य संबंधों को ओर मजबुती प्रदान करेगा। बड़ी योजना के बजाए छोटे बजट की योजनाओं में निवेष के परिणाम सकारात्मक रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- गणेश जी को श्वेत पुष्प की माला चढ़ाएं।
अंक 06- कनिष्ठ सहयोगियों के असहयोग के कारण नई योजनाओं के ओर लंबा खिंचने के आसार बनते हैं। अतिरिक्त लाभ को बचत योजनाओं में लगाना भविष्य के लिए हितकर रहेगा।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों के दानापानी की व्यवस्था करें।
अंक 07- मंदी के दौर में पहले से चल रहे कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। नये कामकाज में सोच समझकर आगे बढ़ें। निर्णय लेने की स्थिति से बचने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- यथासंभव झुठ बोलने से बचकर रहें।
अंक 08- परिवार का आपस में प्रेम बाहर की परेशानियों से लड़ने में एक अदृष्य बल प्रदान करेगा। बच्चों को मिली सफलता से स्वयं को अपना भविष्य सुरक्षित नजर आएगा।
अनुकूलता के लिए- हरे रंग के अनाज का दान करें।
अंक 09- भुमि-भवन के कामकाज में नई योजनाओं में पैसा फंसाने के बजाए पहले से चल रही परियोजना को पूरा करने में ध्यान लगाएं। प्रतिभा दिखाने के बहुत से अवसर आएंगे।
अनुकूलता के लिए- अपने से कनिष्ठ व्यक्ति को सामर्थ्य अनुसार उपहार दें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment