अफगानिस्तान के सरकारी अस्पताल में जोरदार धमाका, 7 लोगों की हो गई मौत
काबुल। अफगानिस्तान में चुनावी माहौल के बीच आए दिन बम धमाके हो रहे हैं, जिसमें बेकसूर लोग मारे जा रहे हैं। गुरुवार को भी अफगानिस्तान के जांबुल प्रांत में एक सरकारी अस्पताल के पास जोरदार धमाका हुआ। इस हमले में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 80 से ज्यादा लोग इसमें घायल बताए जा रहे हैं।
तालिबान ने ली हमले की जिम्मेदारी
जानकारी के मुताबिक, ये धमाका एक ट्रक में हुआ है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह 6 बजे के करीब ये धमाका हुआ है। इस धमाके से कई कार्यालयों के भवन और घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। तालिबान की तरफ से कहा गया है कि उनके निशाने पर एनडीएस कार्यालय था।
एनडीएस कार्यालय में किसी को कोई नुकसान नहीं
राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) कार्यालय भी अस्पताल के करीब स्थित है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि घटना में एनडीएस की किसी कर्मचारी के मरने या घायल होने की खबर नहीं है।
दो दिन पहले राष्ट्रपति की रैली के पास हुआ था धमाका
आपको बता दें कि दो दिन पहले परवान शहर में भी एक जोरदार धमाका हुआ था। इस हमले में तो राष्ट्रपति अशरफ गनी बाल-बाल बच गए थे। धमाके वाली जगह से कुछ दूरी पर ही अशरफ गनी की एक चुनावी रैली हो रही थी। इस हमले में भी 26 लोगों के मारे जाने की खबर थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment